मतदाता मांग रहे जवाब और भरोसा, वोटरों को रिझाने में जुटे प्रत्याशी

मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, साझा कर रहीं अपना विजन

जमशेदपुर। निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अपने-अपने तरीके से सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए हैं। वहीं मतदाता प्रत्याशियों से अपने सवाल और समस्या के निष्पादन को लेकर जवाब और भरोसा मांग रहे हैं।

मानगो नगर निगम चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर पूरी ताकत झोंकते हुए जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में रोजाना जनसंपर्क अभियान, बैठकों और संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।

इसी क्रम में आज मानगो नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने पोस्ट ऑफिस रोड क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा अपने विज़न को साझा किया। स्थानीय नागरिकों ने भी उन्हें अपनी क्षेत्रीय जरूरतों और नगर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सुधा गुप्ता ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मानगो क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, सड़क-नाली निर्माण में सुधार लाना, पेयजल संकट का स्थायी समाधान करना और महिलाओं व युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर निगम में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन स्थापित किया जाएगा।

इस अभियान में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जो नारेबाजी और प्रचार सामग्री के साथ पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहे। पोस्ट ऑफिस रोड समेत आसपास के इलाकों में चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया और लोगों ने भी प्रत्याशी से खुलकर संवाद किया।

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार अब अंतिम दौर की तैयारियों में जुट गए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

उपायुक्त ने नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा के छात्रों को सफल और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

बहरागोड़ा : नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में बुनियादी ढांचे, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की सुरक्षा, बजट उपयोग और चयन परीक्षा की तैयारियों आदि के संदर्भ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत