जमशेदपुर : एक ओर जिला प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो चार दिनों के अंतराल में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन हादसों में लोगों की मौत हो जाती है और कुछ लोग घायल हो जाते हैं।
जमशेदपुर के बर्मामाइंस इलाके में सुनसुनिया गेट के समीप नशे में धुत ऑटाे चालक ने ट्रेलर में मारी टक्कर। इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हाे गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ऑटो संख्या JH05E E2248 में तीन सवारी बैठी हुई थीं। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान साकरी लेंगी के रूप में हुई है, जो चाईबासा के मंझारी का निवासी बताया जा रहा है। वहीं हादसे में कीताडीह निवासी संदीप पूर्ति और ऑटो चालक मो. शराफत गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद घायलों को अस्पताल और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
