एमजीएम थाना क्षेत्र के लाटी पटाखा शोरूम के सड़क हादसे में बच्ची की मौत, तीन गंभीर, 2 दर्जन घायल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर गुलाटी पटाखा शोरूम के समीप गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की विनीता मोरिया (6) की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. मिली जानकारी के अनुसार सभी ग्रामीण 407 वाहन पर सवार होकर भिलाई पहाड़ी स्थित भूत बंगला से टुसू मेला देखकर तुरिया बेड़ा लौट रहे थे. इसी दौरान गुलाटी पटाखा शो रूम के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक दूसरे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर के बाद सड़क पर चीख- पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृत बच्ची के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. वहीं दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

घायलों की सूची :

सितम बोदरा 9

सुनील मादी 17

सीता मुड़िया 26

वीरेंद्र मुड़िया 8

राजेश हेंब्रम 11

रानी 11

खुशी हेंब्रम20

दयाल सिंह 19

——-

विनीता मोरिया : मृतक

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धुर्वा बिजली स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप

रांची के धुर्वा बिजली सब स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा और कारतूस मिलने से दहशत फैली, पुलिस उग्रवादी कनेक्शन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

विश्व ऑटिजम जागरूकता दिवस : टाटा पावर ने देशभर में अपने प्रमुख कार्यालयों को नीली रोशनी से जगमगाया

नई दिल्ली/जमशेदपुर : समावेश और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, टाटा पावर ने विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर...

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत