जमशेदपुर के गोपाल मैदान बिष्टुपुर में 35वें वार्षिक फ्लावर शो का शुभारंभ 28 दिसंबर को

जमशेदपुर : हॉर्टिकल्चरल सोसायटी ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित 35वें वार्षिक फ्लावर शो का शुभारंभ रविवार 28 दिसंबर से होने जा रहा है। गोपाल मैदान बिष्टुपुर में यह शो एक जनवरी तक चलेगा। हालांकि इसका औपचारिक समापन समारोह 31 दिसंबर को ही होगा। इस बार शो की थीम ‘टोपियरी’ है, जिसमें पेड़ों-झाड़ियों को काट-छांटकर जानवरों, ज्यामितीय आकारों या सर्पिल जैसी सजावटी मूर्तियां बनाई जाती हैं.

आयोजकों का कहना है कि फूलों की ये कलाकृतियां शो का मुख्य आकर्षण होंगी। इस बार शहर के अलावा कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची, पुणे और कालिम्पांग जैसे शहरों से एक्जीबिटर्स भाग ले रहे हैं। एमेच्योर और संस्थागत कैटेगरी में कुल 20 क्लास होंगे, जिनमें गुलाब, डाहेलिया, गुलदाउदी, कट फ्लावर, पॉटेड फ्लावर, मेडिसिनल प्लांट्स और सीजनल फ्लावर्स सहित 207 से अधिक एंट्रीज होंगी। पिछले साल शो में 75 हजार से ज्यादा विजिटर्स आए थे और इस बार फुटफॉल और बढ़ने की उम्मीद है। शो में 41 नर्सरी स्टॉल और 15 फूड स्टॉल भी लगेंगे।

उद्घाटन और समापन

शो का उद्घाटन 28 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी कॉर्पोरेट सर्विसेज डी.बी. सुंदरा रामम होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि जेसीएपीसीपीएल के एमडी अभिजीत नानोटी रहेंगे। समापन समारोह 31 दिसंबर शाम 4 बजे होगा, जिसमें टाटा स्टील के वीपी चैतन्य भानु मुख्य अतिथि और जेमिपोल की एमडी स्वास्तिका बासु विशिष्ट अतिथि होंगी।

सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता 30 को

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बच्चों की ‘सिट एंड ड्रॉ’ प्रतियोगिता 29 की बजाय 30 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी. 29 और 30 दिसंबर को शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें शहर के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच मिलेगा. कार्यक्रम की अगुवाई सुकन्या दास करेंगी. बागवानी प्रेमियों के लिए 29-30 दिसंबर को तकनीकी कार्यशालाएं होंगी, जिसमें आर्ट ऑफ टोपियरी, हाइड्रोपोनिक्स गार्डेनिंग, बालकोनी गार्डेनिंग और लो-कॉस्ट गार्डेनिंग पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

टाइमिंग और एंट्री

28 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक, जबकि बाकी दिनों में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शो खुला रहेगा। एंट्री फीस 10 रुपये, लेकिन विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वकालत में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली अंजली शर्मा को बार ने किया सम्मानित

चाईबासा में अंजली शर्मा को वकालत में गोल्ड मेडल मिलने पर बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया और उन्होंने गरीबों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 17 अप्रैल को दर्ज मामले का खुलासा हुआ।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

खालसा वॉरियर एकादश बनी केपीएल चैंपियन, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

रौनक बने प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ व सिक्सर किंग का खिताब जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान...

landslide in Dhanbad’s Tandabari: 10 घर जमींदोज, 4 घायल, लोगों में भारी आक्रोश

धनबाद : बाघमारा प्रखंड स्थित सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टण्डाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात बड़ा भू-धसान हादसा हुआ, जिसमें करीब 10 घर जमीन में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत