जमशेदपुर के गोलमुरी में चोरी मामले में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार


जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी बिहार की राजधानी पटना से की गई है। इिनके पास से हथियार सहित चोरी में प्रयुक्त औजार और जेवरात बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित विभिन्न राज्यों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में पटना के आलमगंज अशोक राजपथ रोड निवासी विकास कुमार उर्फ विकास कुमार शाह, सुल्तानगंज निवासी राजू कुमार और खाजेकलां सिटी कोर्ट क्षेत्र निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ बॉली शामिल हैं। इस पूरे मामले की जानकारी एसएसपी पीयूष पांडेय ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसएसपी ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ पटना, पश्चिम बंगाल, रांची, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये आरोपित गिरोह बनाकर अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

एसएसपी बताया कि 17 सितंबर को गोलमुरी थाना क्षेत्र के निवासी ऋषभ कुमार के घर में चोरी की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पटना में छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। उन्?होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने गोलमुरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, साथ ही झारखंड के हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र, जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र और सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने गोलमुरी स्थित केबुल कंपनी के जिम आॅफिस के खंडहर से एक देशी कट्टा, दो 8 एमएम की जिंदा गोलियां, चांदी का पायल, चांदी की बिछिया, बोल्ट कटर, हेक्सा ब्लेड, प्लास, पेचकस और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने कहा कि गिरोह के आपराधिक इतिहास को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है और अन्य मामलों में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धातकीडीह फायरिंग कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के धातकीडीह में फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और गोली बरामद हुई है।

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को सम्मानित किया और कोल्हान विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन व लंबित जांच पर गंभीर सवाल उठाए।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

अपग्रेडेड स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर विरोध तेज, जमशेदपुर यूथ कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर में 42 अपग्रेडेड हाई स्कूलों में शिक्षक और सुविधाओं की कमी से पढ़ाई ठप है, जबकि इंटर सीट घटने से हजारों छात्रों का भविष्य संकट में है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक भाई-बहनों को दी हार्दिक बधाई

रांची : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूबे के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। x...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत