चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम के हाटगमहरिया थाना अंतर्गत महती साइ गांव निवासी 29 वर्षीय सुखराम सिंकु की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में मृतक स्नान करने के लिए गांव के तालाब में गया था।
नहाने के दौरान अचानक को पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस समय वह तालाब स्नान कर रहा था ,वहां एक लड़का पहले से बैठा था। उसी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दिया। इसके बाद ग्रामीण तालाब में आकर शवको बाहर निकाला।
घटना की सूचना है हाटगमहरिया पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना बनाकर घटनास्थल पर आई और शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टपोनाल करने के लिए सदर अस्पताल लाइ। परिजनों ने बताया कि स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हुई है।
