पूर्वी सिंहभूम जिले की रेलवे व पथ निर्माण विभाग के लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में दक्षिण पूर्व रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि अर्जन, ग्राम सभा, सर्वे, सत्यापन प्रतिवेदन, राजपत्र एवं समाचार पत्र प्रकाशन सहित अन्य प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे की परियोजना अंतर्गत कुल 49 मौजा में भू-अर्जन की स्थिति पर चर्चा की गई। इनमें से 47 मौजा में ग्राम सभा का आयोजन पूर्ण हो चुका है, जबकि 02 मौजा में ग्राम सभा लंबित है। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भूमि सत्यापन, राजपत्र प्रकाशन एवं समाचार पत्र प्रकाशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा प्रक्रियाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त पथ निर्माण विभाग की कुल 10 प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। इनमें पिछली से कुदादा पथ, भागबन्दी से ओड़िशा पथ, बेगनाडीह से पोटका पथ, भुइयासिनान से सुसनी पथ, फुलडूंगरी से झाटीझरना पथ, कीताडीह से बागबेड़ा रिंग रोड, पिपला मोड़ (एनएच-33) से घोड़ाबन्दा होते हुए गोविंदपुर अन्ना चौक तक पथ, गुड़ा–जियान–धालभूमगढ़ पथ, भादोडीह–सतनाला–बोड़ाम–माधवपुर पथ, कोवाली–डुमरिया पथ, मुसाबनी–डुमरिया–अस्तकोवाली–कोयम पथ सहित विभिन्न नालों पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय सेतु निर्माण से संबंधित कार्य शामिल हैं। साथ ही पिताजुड़ी से गुड़ाबांदा पथ, बाँसदा से पथरा पथ, कोवाली से लायलमघाटी तक पथ तथा कोवाली से चौरंगी मोड़ तक पथ परियोजनाओं को लेकर सर्वे, सत्यापन प्रतिवेदन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्वे एवं सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि रेलवे एवं सड़क परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवागमन सुदृढ़ीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में सभी कार्य निर्धारित समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साकची में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन

साकची के काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जहां प्लाइवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावट के कई उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आदित्यपुर में बेखौफ अपराधियों ने आशियाना इलाके में की ताबड़तोड फायरिंग, दहशत में स्थानीय लोग

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुबह 6:55 बजे आशियाना इलाके में फायरिंग दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की, घटनास्थल से दो खोखा बरामद पुलिस...

जमशेदपुर के हाता रोड में चिप्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हाता रोड स्थित एक चिप्स और कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत