मुसाबनी में पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार


जमशेदपुर। मुसाबनी थाना क्षेत्र में मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति संजय शर्मा (45) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई साड़ी की जली हुई राख को भी बरामद किया है, जिसे सबूत मिटाने के उद्देश्य से जलाया गया था।

मुसाबनी थाना परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को बेनाशोल क्षेत्र के झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचकर की गई जांच में शव की पहचान स्थानीय हरिजन बस्ती की निवासी निशा शर्मा के रूप में की गई। मृतका की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व संजय शर्मा से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दिन पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आरोपित संजय शर्मा ने पत्नी की साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया और साड़ी को जला दिया, ताकि कोई सबूत न बचे।

थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण, साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में संजय शर्मा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह उसकी तीसरी शादी थी और वह पहले दो विवाह भी कर चुका है, जिनसे उसके दो बच्चे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को सम्मानित किया और कोल्हान विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन व लंबित जांच पर गंभीर सवाल उठाए।

सारंडा जंगल में विस्फोट से हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से एक जंगली हाथी गंभीर घायल हुआ, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा है और स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

JAMSHEDPUR के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:12 बजे हुई फायरिंग की घटना का पुलिस...

जमशेदपुर : दिनदहाड़े फायरिंग मामले में दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित कुरैशी मुहल्ले में रविवार दोपहर को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत