जमशेदपुर के आजादनगर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्?य नाबालिग निरूद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है, इसके बाद दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आजादनगर थाने की पुलिस ने पटमदा डीएसपी के सहयोग से यह कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आजादनगर इलाके के मुर्दा मैदान के पास प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुर्दा मैदान के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 27 बोतल, लगभग 2700 मिलीलीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपित का नाम आजादनगर चेपापुल निवासी इमरान खान उर्फ विक्की (25) है।

मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए पटमदा डीएसपी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को मिला नया मंच, ‘अबीरा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

जमशेदपुर के बिंदल मॉल में ‘अबीरा’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जो हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों को नया मंच प्रदान करेगा।

CELEBRATORY FIRING IN PALAMAU पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग बनी आफत, दो घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

वर्कर्स कॉलेज में मुख्य द्वार का छज्जा गिरा

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में मुख्य द्वार का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई, कई छात्र बाल-बाल बचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास, आईसीसी बोर्ड में 12वीं में देश टॉपर बनी

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने आईसीसी बोर्ड 12वीं बायो साइंस में 100% अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया, जिससे शहर और स्कूल में खुशी का माहौल है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत