भुइयांडीह प्रीतम पार्क स्थित सामुदायिक भवन में पूर्व सैनिकों ने मनाया नौसेना दिवस, नौसैनिक वीरों का हुआ सम्मान

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने आज भुइयांडीह प्रीतम पार्क स्थित सामुदायिक भवन में नौसेना दिवस समारोह का आयोजन किया। जिसमें अतिथि के तौर ब्रिगेडियर रणविजय सिंह (अवकाश प्राप्त) कोल्हान सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह एडम ऑफिसर कर्नल तौक़ीब मुंतखाब ई सी एच एस ऑफिसर इंचार्ज, ग्रुप कैप्टन ओ पी सिंह 220 फील्ड रेजिमेंट के कमान अधिकारी के प्रतिनिधि सूबेदार फटेबहादुर ब्रह्मानन्द अस्पताल के प्रतिनिधि दुर्गा अग्रवाल सचिन समाजसेवी नीरज सिंह हिन्दू पीठ के प्रतिनिधि अरुण सिंह दीलजोय बोष काउंसलर हिमांशु सेठ शामिल थे।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सभी पूर्व नौसैनिकों ने अतिथियों, संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जबकि सम्मानित अतिथियों के द्वारा नौसैनिकों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

नौसैनिकों ने अपने जीवन का अनुभव साझा किए। इस कार्यक्रम में आर्मी एयर फोर्स और नेव्ही तीनों सेना के सेवानिवृत ऑफिसर्स एवं जवान सपरिवार शामिल हुए। स्वागत भाषण मनोज ठाकुर एवं संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया।

आर्मी और एयरफोर्स के सैनिक साथियों ने भारतीय सेनाओं की मजबूती एवं उनकी तरक्की के लिए शुभकामना दिए। हमारी सेनाएं सरहदों पर मुस्तैद रहती है तभी देश वासी अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। देश के अंदर विकास की गति तीव्र रहती है। भारतीय सेना में नौकरी करना आपसी एकता और अनुशासन को बढ़ावा देता है। जो किसी भी क्षेत्र में तरक्की के लिए बहुत जरूरी होता है।

1971 युद्ध के दौरान भारतीय युद्ध पोतों ने पाकिस्तान के जंगी जहाजों को उनके बंदरगाह में ही डूबने का काम किया और कराची में धुआं धुआं ही दिखाई दे रहा था। इस प्रकार दुश्मनों की रीड की हड्डी टूट गई और पाकिस्तानी सेना 16 दिसंबर 1971 को आत्मसमर्पण के लिये विवश हुई। तभी से 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने गोलगप्पा पापड़ी चाट चाउमीन कॉर्न चाट केशर मिल्क कॉफी आइस क्रीम वेज नॉन वेज खाना आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिए एवं देशभक्ति गीतों पर झूमे सैनिक परिवार। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक ओमेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमांडर रमन श्रीवास्तव सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन मनोज ठाकुर हँसराज सिंह अनुभव सिंह राजेन्द्र तिवारी जावेद खान शिवशंकर चक्रवर्ती अरविंद सिंह राजेंद्र तिवारी अभय सिंह कुंदन साहू रामजी दुबे, अर्जुन ठाकुर मुन्ना दुबे, शिव बिचार कमल बश ठाकुर अरविंद सिंह अनुज सिंह हरेन्दू शर्मा, राजेश कुमार सिंह मनीष शैलेश कुमार जितेंद कुमार रणजीत कुमार सुधीर कुमार अमित कुमार धनंजय पांडेय अनिल आदि के साथ साथ तीन सौ सैनिक परिवार शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास...

सीतारामडेरा के छायानगर में दो युवकों पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : शहर में चापड़बाजी की घटना अब आम हो चली है. आए दिन शहर में चापड़ से हमला हो रहे हैं. यूं कहें...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत