भारतीय नौसेना की दक्षता समन्वय और वीरता को दर्शाता है नौसेना दिवस

जमशेदपुर के शहीद स्मारक गोलमुरी में मनाया गया नौसेना दिवस

जमशेदपुर : राष्ट्र चेतना एवं कोशिश एक मुस्कान लाने की जमशेदपुर के बैनर तले शहीद स्मारक गोलमुरी में संगठन की तरफ से गुरुवार को नौसेना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कोशिश एक मुस्कान के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने भारत माता के चित्र और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया एवं संस्थापक अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद वरुण कुमार द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद नौसेना दिवस पर विषय प्रवेश कराते हुए पूर्व जय हिंद के शेखर सहाय ने 1971 के युद्ध के विजय की नींव में नेवी की अचूक रणनीति और अपूर्व पराक्रम को विस्तार से बताया।

पूर्व नौसैनिक वरुण ने भी अपने विचार साझा किये। क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार ने युद्ध के दौरान आइएनएस वीर निफ्ट और निर्घट के साथ राजपूत और अक्षय जैसे जहाजों और उनकी तकनीकी विशेषताओं का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा यह शौर्यमय दिन हम सभी को सदैव याद रखना चाहिए. इसके बाद 1971 के युद्ध में आइएनएस खुकरी के 176 नौसैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. खुकरी के कमान अधिकारी कैप्टन महेंद्रनाथ मुल्ला के त्याग समर्पण और नौसैनिक मूल्यों को भी याद किया गया।

नौसेना दिवस पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ सुभाष कुमार राजकुंभ शर्मा एवं सभी नौसैनिक साथियों के साथ केक काटकर जीत का जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि सेना के रहते बॉर्डर के अंदर किसी भी दुश्मन की कोई भी चाल सफल नहीं हो सकती। आज राष्ट्र चेतना एवं कोशिश एक मुस्कान जमशेदपुर द्वारा उन रणवीरों के शौर्य और शहादत को याद किया गया।

इसी ऐतिहासिक शौर्य गाथा के उपलक्ष्य में हर वर्ष नौसेना दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन गुरुनाम सिंह ने किया । कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, राज मारवाह, रंजीत प्रसाद, सुभाष कुमार, राजेश शर्मा, हनी सिंह परिहार, पप्पू, हैप्पी, मुकेश प्रमुख रूप से तथा कई पूर्व सैनिक सपरिवार उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, दिल्ली में लहराया जमशेदपुर का परचम

जमशेदपुर। शहर की प्रतिभाशाली बेटी ज्योत्सना सरकार ने एक बार फिर अपनी काबिलियत से पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। टेल्को के घोड़ाबांदा क्षेत्र...

जमशेदपुर के सरजमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर विवाद, महिला ने पुश्तैनी जमीन बताकर रुकवाया काम

जेसीबी मशीन के सामने खड़ी हो गईं महिला और काम बंद हो गया, थाने में भी बात नहीं बनी ठेकेदार ने निर्माण कार्य में बाधा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत