जमशेदपुर के सीतारामडेरा मे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर पीपल स्कूल के पीछे रहने वाले शेखर सैंडिल (32) की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार की आधी रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल शेखर को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी शेखर की बहन सरस्वती दास ने दी। उन्होंने बताया कि जब वह रात में घर लौटी, तो घर के बाहर शेखर खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ मिला। पड़ोसियों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शेखर को अस्पताल ले गई, लेकिन तीन गोलियां लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग में काम करता था और रोजाना की तरह मंगलवार को भी ड्यूटी से लौट रहा था। परिवार की ओर से स्थानीय युवक राहुल सिंह और उसके साथी डब्लू पर हत्या कराए जाने का शक जताया गया है। बताया गया कि दोनों के साथ शेखर का पुराना विवाद चला आ रहा था।

परिजनों के अनुसार राहुल सिंह देवनगर में अवैध दारू भट्टी चलाता है, जिसे लेकर कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। परिवार का कहना है कि विवाद के कारण राहुल और उसके साथी ने पूर्व में भी शेखर को धमकी दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, मौज-मस्ती के लिए गार्ड की हत्या कर लूटे ₹3 लाख,तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर...

जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान चोरी की एक घटना ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच-32 बाईपास पर भालुककोचा के पास तेज...

जमशेदपुर के मानगो में एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल बनी मुसीबत, लोगों का जीना दूभर

==जल छिड़काव नहीं होने पर विरोध, विकास सिंह ने मशीनें बांधकर कराया छिड़काव, दैनिक जीवन में भारी परेशानी का सामना कर रहे आसपास रहने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत