घाटशिला के बघुरिया संकुल संगठन को राष्ट्र स्तरीय सम्मेलन में मिला सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार

जमशेदपुर : डॉ. एमसीआर एचआरडीआई, हैदराबाद में 20–21 नवंबर 2025 को एसएचजी फेडरेशन और एफपीओ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बघुरिया संकुल संगठन, घाटशिला को भारत के पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ । इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम के डीपीएम सुजीत बारी तथा बागुरिया सीएलएफ की महिला सदस्यों ने यह सम्मान मुख्य अतिथि सुश्री शांति कुमारी, आईएएस (सेवानिवृत्त), वीसी एवं डीजी, एमसीआरएचआरडीयू से ग्रहण किया।

इस सम्मेलन में 17 राज्यों ने भाग लिया, जिनमें से 13 एसएचजी फेडरेशनों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया। भारत के पूर्वी क्षेत्र (ईस्टर्न ज़ोन) में बघुरिया सीएलएफ द्वितीय स्थान पर रहा। पुरस्कार राशि के रूप में घाटशिला (बघुरिया संकुल संगठन ) को ₹20,000 प्रदान किए गए।

सम्मेलन का उद्देश्य यह रेखांकित करना था कि एसएचजी फेडरेशन अब वित्तीय सेवाओं से आगे बढ़कर सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के मजबूत माध्यम बन रहे हैं।

फेडरेशन कमजोर वर्गों को जोड़ने, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा व्यवहार परिवर्तन हेतु अंतिम छोर के विश्वसनीय मंच के रूप में कार्य कर रहे हैं। साथ ही, उद्यम प्रोत्साहन, मूल्य श्रृंखला विकास तथा उत्पादों के सामूहिक संकलन के माध्यम से वे महिलाओं को टिकाऊ आजीविका और बाज़ार से सीधे जुड़ाव की दिशा में सक्षम बना रहे हैं ।

इस सम्मेलन में सुजीत बारी ने गरीबी से आर्थिक स्वतंत्रता तक पहुंचाने में उद्यम प्रोत्साहन एवं मूल्य श्रृंखला विकास में फेडरेशनों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस...

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा...

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत