बिहार के झाझा स्टेशन पर 70 लाख रुपए नकद बरामद, RPF–GRP की संयुक्त कार्रवाई में मिली कामयाबी

जमुई : पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के झाझा स्टेशन पर शनिवार को एक ट्रेन संख्या 12274 डाउन नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री के पास से 70 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। यह बरामदगी रेलवे सुरक्षा बल झाझा, जीआरपी झाझा और ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी की संयुक्त कार्रवाई में संभव हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दानापुर स्थित सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में कोच संख्या S3 में एक संदेहास्पद यात्री यात्रा कर रहा है, जिसके पास काला पिट्ठू बैग है। सूचना मिलते ही झाझा स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी एवं स्टाफ ने ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर पहुंचते ही एस 3 कोच को अटेंड किया, जहां मार्गरक्षण पार्टी इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद आजाद एवं उनकी टीम पहले से मौजूद थी।

मार्गरक्षण पार्टी ने बताया कि उक्त यात्री के व्यवहार और बैग को लेकर संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई। यात्री ने पहले बैग में किताब रखे होने का दावा किया, लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहा था। संदेह बढ़ने पर जब आरपीएफ, जीआरपी टीम की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई तो अंदर से किताब नहीं, बल्कि रुपए के बड़े-बड़े बंडल मिले।

यात्री को तुरंत ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाना झाझा लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामसुंदर दास, निवासी 19/3940 रेगर पुरा, करोल बाग, दिल्ली–5 बताया। उसने दावा किया कि यह पैकेज उसे करोल बाग के एक व्यक्ति सुखदेव नायक (मंदिर सेवक) ने दिल्ली से कोलकाता पहुँचाने के लिए दिया था और उसे बताया गया था कि पैकेट में किताबें हैं।

थाने में आरपीएफ झाझा, जीआरपी झाझा के अधिकारी एसआई रामाशीष सिंह, स्टाफ व एस्कॉर्ट पार्टी की उपस्थिति में जब दोनों पैकेज खोले गए तो अंदर से कुल 28 बंडल 500-500 रुपये के नोट मिले। प्रत्येक बंडल में 2.5 लाख रुपये की 28 बंडल होने की पुष्टि हुई। इस प्रकार कुल रकम 70 लाख रुपये बरामद की गई। मौके पर पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई।

इसके बाद ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी के इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद आजाद ने एक लिखित आवेदन के साथ बरामद कैश को जीआरपी झाझा के अधिकारी एसआई रामाशीष सिंह को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया। फिलहाल जीआरपी झाझा द्वारा यात्री से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

स्टेशन पर हुई इस बड़ी बरामदगी के बाद आरपीएफ, जीआरपी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की व्यापक सराहना की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम सेवानिवृत्त, सरयू ने उनके कार्यों को स्मरण किया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भाटिया बस्ती के विकास कथा को साहित्य का रुप दिया जाए ‘गड्ढा स्कूल’ का टैग खत्म, अब प्रयोगधर्मिता और विकास के लिए...

जमशेदपुर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, छह दुकानों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से छह दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत