सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में अवैध महुआ शराब अड्डों पर उत्पाद विभाग का छापामारी अभियान जारी है।
उत्पाद अधीक्षक के पर्यवेक्षण में गुप्त सूचना के आलोक में शनिवार को सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के पदमपुर एवं धनोबांध महादेवीपुर में अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी की गई। 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त किया गया तथा 350 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया।
साथ ही अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त आरोपी गोपी उराँव तथा बाबू लाल मंडल के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
