लालटेन का केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में, राजद पर गरजे योगी

मोतिहारी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रक्सौल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार को अंधेरे में झोंकते थे, वही अब फिर आए हैं आपका राशन हजम करने के लिए। बिहार को अब जंगलराज नहीं, बल्कि सुशासन और समृद्धि की राह पर बढ़ाना है और यह काम केवल एनडीए की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। योगी ने कहा कि यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है। बिहार को 1990 से 2005 के बीच जातीय संघर्ष, नरसंहार, अपहरण और डकैती के दौर में झोंकने वाले अब फिर नई पैकिंग में वोट मांगने निकले हैं। याद करिए ना, यह वही लोग हैं जिन लोगों ने लालटेन की धुंधली लाइट में बिहार में जातीय संघर्ष करवाया था। यह वही लोग हैं जो लालटेन की केरोसिन को बेच करके अंधेरा करते थे, फिर घरों में डकैती भी डालते थे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार ने विकास की नई उड़ान भरी है। आज यहां सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी, मेट्रो, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल संस्थान और एम्स तक हैं। सुशासन और सुरक्षा की नींव पर ही निवेश आता है और निवेश से ही रोजगार पैदा होते हैं।

उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए योगी ने कहा कि हमने यूपी में 8 साल में 8.5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी और 2 करोड़ से अधिक को स्व-रोजगार से जोड़ा। अब नौजवान पलायन नहीं करते, क्योंकि रोजगार घर के पास है, और यही मॉडल बिहार में भी लाना है।
विपक्ष पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग पहले चारा खा गए, अब राशन खाने आए हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने नौजवानों को बेरोजगारी और अपराध के अंधेरे में धकेला। अब फिर जातीय नफरत और लूट का राज वापस लाना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता अब समझदार है; वह विकास और विरासत के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चलने की परंपरा दी है। कांग्रेस और राजद ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था, लेकिन आज अयोध्या में भव्य रामलला मंदिर बनकर तैयार है। अब सीतामढ़ी में मां जानकी के मंदिर का भव्य निर्माण भी चल रहा है। ये सब कार्य वही कर सकते हैं जो विरासत का सम्मान जानते हैं, विकास का अर्थ समझते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा, 4 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन, 3 करोड़ आवास और 1 करोड़ 41 लाख बहनों के खातों में सीधे पैसे भेजने का काम केवल एनडीए ने किया है। यह वादे नहीं, धरातल पर उतरे परिवर्तन हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि महागठबंधन अब नौकरी के नाम पर धोखा देने निकला है। जो आपकी जमीन और चारा हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे? बिहार की जनता को इनके झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया की संपत्ति जब्त कर गरीबों के घर बनाए गए, वैसे ही बिहार में भी सुशासन से अपराध और नक्सलवाद को समाप्त किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया है कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का नामोनिशान मिट जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो राम का है, वही हमारे काम का है। जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्सौल में कमल और नरकटिया में तीर पर बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाएं ताकि बिहार का विकास अविराम जारी रह सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

विश्व ऑटिजम जागरूकता दिवस : टाटा पावर ने देशभर में अपने प्रमुख कार्यालयों को नीली रोशनी से जगमगाया

नई दिल्ली/जमशेदपुर : समावेश और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, टाटा पावर ने विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत