बिहारियों को गाली देने वालों को प्रचार में बुला रही कांग्रेस…’, मोदी बोले- RJD के साथ चल रही बड़ी साजिश

छपरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी राजद का ज्यादा से ज्यादा नुकसान चाहती है। इसलिए उसने बिहार के चुनाव प्रचार में ‘बिहार विरोधी नेता’ को उतारा है। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के कई नेताओं के बिहार की जनता को लेकर दिए बयानों को भी याद दिलाया। बिहार के छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लालटेन (राजद) हो, पंजा वाले (कांग्रेस) हो या इंडी गठबंधन के साथी, ये लोग बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं।” उन्होंने याद दिलाया, “कांग्रेस के पंजाब के मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह चन्नी) ने एक रैली में खुला ऐलान किया कि वे अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। उस समय मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी (प्रियंका गांधी वाड्रा), जो संसद में बैठती हैं, खुश होकर ताली बजा रही थीं।”
प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं। तमिलनाडु में डीएमके के लोग बिहार के मेहनतकश लोगों को प्रताड़ित करते हैं। लालू प्रसाद यादव की पार्टी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इतना सब कुछ हो रहा है, इस पर राजद को सांप सूंघ जाता है।”
छपरा की रैली में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस के जिन लोगों ने बिहार की जनता को गालियां दीं, उन लोगों को पार्टी ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए बुला लिया है।
उन्होंने कहा, “यह सब कुछ अचानक नहीं हुआ है। यह बिहार के चुनाव में कांग्रेस की सोची-समझी साजिश के तहत हुआ है। कांग्रेस चाहती है कि राजद का ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो। इसलिए कांग्रेस बिहार विरोधियों को बिहार में प्रचार के लिए ला रही है। यह उदाहरण है कि बिहार में राजद-कांग्रेस की लड़ाई कितनी बड़ी होती जा रही है।”
पीएम मोदी ने बिहार में पहली बार वोट करने वाले नौजवानों से कहा, “आपको अपने वोट की कीमत पहचाननी है। मैं आपको बताना चाहता ​हूं कि आपके माता-पिता के ए​क वोट ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई और बिहार को सुशासन की ओर ले गए। ये आपके पिताजी और माताजी के वोट की ताकत थी, अब बारी आपकी है। अब आपके एक वोट से सुशासन को स​मृद्धि में बदलने का समय है।”
उन्होंने कहा, “बिहार के नौजवानों, मैं आज आपको एक गारंटी देता हूं, ‘आपका सपना ही मेरा संकल्प है’। नरेंद्र मोदी और नीतीश आपके सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। बिहार में सुशासन से समृद्धि की यात्रा अनवरत चलती रहे, इसके लिए भाजपा-एनडीए के इन सभी साथियों का विधानसभा जाना जरूरी है। इसलिए मैं इन सभी के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आपके पास आया हूं।”

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Reform Express Won’t Stop, It Will Continue: PM Modi

New Delhi, June 14 (IANS) Prime Minister Narendra Modi on Sunday said that India's reform momentum will continue unabated, asserting that the country's startup...

Video Shot inside Ghagidih Central Jail Goes Viral, Exposes Security Lapses

A video filmed by a female visitor inside Ghagidih Central Jail, Jamshedpur, showing four notorious criminals went viral, exposing a serious security breach; a case has been filed at Parsudih police station.

Opinion

Sukhwinder Singh Was Never Meant To Sing ‘Beedi Jalaile’, Reveals How The Song Turned Into A Duet

Mumbai, June 14 (IANS) Renowned singer Sukhwinder Singh made an interesting revelation during the latest episode of the singing reality show, "Indian Idol".He revealed...

Emily Ratajkowski Say She Turned Into ‘scary’ Villain After Divorce

Los Angeles, June 13 (IANS) Hollywood actress Emily Ratajkowski has opened up on her decision to turn herself into a sexual but scary “villain”...

You May Also Like

Bagbera Residents Stage Protest, Demand 11-Year-Old Water Project Be Activated

Villagers in Bagbera staged a one-day protest near Tatanagar station demanding immediate activation of the rural water supply scheme, pending for 11 years, and gave a 15-day ultimatum.

Around 70 Pc Of Looted Arms Recovered, Stern Action Against Illegal Possessors: Manipur DGP

Imphal, June 14 (IANS) Manipur Director General of Police (DGP) Mukesh Singh said that around 70 per cent of the weapons looted during the...

Read More

Discussion

Recent