बिहार के खगड़िया में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर किए ताबड़तोड़ हमले

बोले-राज्य में फिर से ‘जंगलराज’ की वापसी होगी या जनता विकास की राह चुनते हुए NDA को समर्थन देगी

खगड़िया : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के खगड़िया में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने कांग्रेस को बड़े मियां और राजद को छोटे मियां कहा।

केंद्रीय गृह मंत्री मित शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव यह तय करेगा कि राज्य में फिर से ‘जंगलराज’ की वापसी होगी या जनता विकास की राह चुनते हुए NDA को ही समर्थन देगी। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर ताबड़तोड़ तीखे हमले किए।

अमित शाह ने खगड़िया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं छठी मइया से प्रार्थना करता हूं कि बिहार हमेशा जंगलराज से मुक्त रहे।’ उन्होंने कहा कि NDA पांच पांडवों का गठबंधन है और इसके शासनकाल में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। अमित शाह ने दावा किया कि NDA के शासन में हत्या के मामलों में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है और डकैती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।


कहा लालू सिर्फ अपने परिवार का चाहते हैं विकास : शाह

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के समग्र विकास के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन लालू प्रसाद सिर्फ अपने परिवार का विकास चाहते हैं। लालू प्रसाद पर घोटालों में शामिल रहने का आरोप लगाते अमित हुए शाह ने कहा कि केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले हुए।

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह।’ अमित शाह ने कहा कि NDA सरकार ने बिहार में कई विकास कार्य किए हैं, जबकि लालू प्रसाद ने राज्य में कोई विकास नहीं किया। अमित शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाना चाहिए और उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि राहुल बाबा घुसपैठियों को बचाने के लिए घुसपैठिए बचाओ यात्रा निकालकर उनकी रक्षा नहीं कर सकते।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

झुमरीतिलैया के केसरिया कलाकंद और गोड्डा की भगैया साड़ी सहित झारखंड के 11 पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वस्त्र और खाद्य उत्पादों को बड़ी पहचान मिली है। राज्य के 11 उत्पादों को जीआई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत