जमशेदपुर में सिख समाज के परविंदर सिंह समेत तीन नेताओं को टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा में किया गया सम्मानित


==कीर्तन दरबार में संगत ने अरदास संग कीर्तन का लिया आनंद, समाज सेवा के संकल्प दोहराए गए


जमशेदपुर। टुइलाडूंगरी स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर रविवार को सिख समाज के सम्मान और समर्पण का साक्षी बना। अवसर था सिख समुदाय के तीन प्रमुख नेताओं के सम्मान समारोह का, जहां समाजसेवा और नेतृत्व के लिए उन्हें सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में थे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू तथा ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (पूर्वी भारत) के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर।

भावपूर्ण कीर्तन दरबार में उठी समाज सेवा की भावना
कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तनी जत्थे द्वारा शब्द-कीर्तन से हुई। संगत ने श्रद्धा भाव से शबद का आनंद लिया। इसके बाद ग्रंथी सिंह जी द्वारा तीनों नेताओं की चरदीकला और समाज हित में निरंतर सेवा की प्रार्थना के साथ अरदास की गई।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इन तीनों सिख नेताओं को सिरोपा अर्पित कर सम्मानित किया गया।

समाज हित में सक्रिय रहने का दिया संदेश
अपने संबोधन में उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि सिख समाज के अल्पसंख्यक वर्ग के सशक्तिकरण के लिए राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास जारी हैं।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि समाज की सेवा मेरा धर्म है। मेरा फोन 24 घंटे चालू रहता है, कोई भी जरूरत हो तो मैं हमेशा साथ हूं।

फेडरेशन प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज के हक और सम्मान के लिए मेरा संघर्ष पहले भी था, और आगे भी जारी रहेगा।

गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य एवं संगत रहे उपस्थित
इस विशेष अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतबीर सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, जसबीर सिंह, जसवंत सिंह, भीमा सिंह, दिलबाग सिंह, गुरदीप सिंह काका, रजनीश सिंह समेत बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कमेटी सदस्य सुखदेव सिंह मल्ली द्वारा किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील फाउंडेशन ने “मांगों से मुक्त दिवस” के साथ मनाया विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

जमशेदपुर : विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन ने सबल-ज्ञानोदय में एक विचारोत्तेजक और समावेशी पहल का आयोजन किया, जो...

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत