सरायकेला जिले के तमुलिया में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री

सरायकेला : सरायकेला जिले की कपाली ओपी पुलिस ने तमुलिया स्थित आस्था वैली में चल रहे अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली अंग्रेज़ी शराब, निर्माण सामग्री, तीन वाहन, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी दुर्गा पूजा को लेकर जिले में अवैध शराब निर्माण व बिक्री को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से अजय गोप उर्फ कन्हैया गोप को नकली अंग्रेजी शराब का परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा।. पुलिस ने स्कॉर्पियो, स्विफ्ट और टाटा इंडिगो कार से कुल 585 पीस नकली अंग्रेज़ी शराब और 60 लीटर पैकिंग के लिए तैयार शराब बरामद की।

आरोपी की निशानदेही पर किराये के डुपलेक्स में चल रहे मिनी फैक्ट्री से नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट, लेबल, झारखंड सरकार के मोनोग्राम, स्टीकर, कांच व प्लास्टिक की बोतलें, ढक्कन और अन्य सामान जब्त किए गए। तलाशी में देशी कट्टा और पांच जिंदा गोली भी मिली। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आगामी दुर्गा पूजा में बढ़ी मांग को देखते हुए आरोपी अपने सहयोगियों के साथ नकली शराब तैयार कर जिले के विभिन्न होटलाें, ढाबों और दुकानों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। शुक्रवार को इसकी जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि विभिन्न धाराओं और एक्साइज एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस...

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का लगाया आरोप

राजकोट, 17 जून (आईएएनएस)। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और उनका राजनीतिक इस्तेमाल करने का...

झुमरीतिलैया के केसरिया कलाकंद और गोड्डा की भगैया साड़ी सहित झारखंड के 11 पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वस्त्र और खाद्य उत्पादों को बड़ी पहचान मिली है। राज्य के 11 उत्पादों को जीआई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत