पूर्वी सिंहभूम:बागजाता यूरेनियम परियोजना में ठेका मजदूरों का फूटा ग़ुस्सा, यूसिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

रात्रि भत्ता, मेडिकल सुविधा और आकस्मिक छुट्टी की मांग

चेताया—मांगें न मानी गईं तो होगा उग्र आंदोलन

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट में कार्यरत ठेका मजदूरों ने शनिवार को यूसिल (यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

मजदूरों का आरोप है कि कंपनी लगातार श्रम कानूनों की अनदेखी कर रही है और उन्हें मिलने वाले बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

करीब 300 ठेका मजदूरों ने रात्रि भत्ता, आकस्मिक छुट्टी, मेडिकल सुविधा समेत अन्य मौलिक अधिकारों की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

मजदूरों का कहना है कि यूसिल भारत सरकार के अधीन होने के बावजूद पिछले 22 वर्षों से वे न्यूनतम सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

प्रदर्शनकारी मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है और उनकी आवाज को बार-बार अनसुना किया जा रहा है।

मजदूरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे यूसिल प्रबंधन के खिलाफ बड़ा और उग्र आंदोलन करेंगे।

एक प्रदर्शनकारी मजदूर ने कहा कि हम म सिर्फ अपने हक की मांग कर रहे हैं। इतने सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन न तो मेडिकल सुविधा है, न ही छुट्टी मिलती है, और रात में काम करने का कोई अतिरिक्त भत्ता भी नहीं मिलता। यह अन्याय है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी मजदूरों की मांगों को जायज़ बताते हुए यूसिल प्रबंधन से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, दिल्ली में लहराया जमशेदपुर का परचम

जमशेदपुर। शहर की प्रतिभाशाली बेटी ज्योत्सना सरकार ने एक बार फिर अपनी काबिलियत से पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। टेल्को के घोड़ाबांदा क्षेत्र...

नालंदा के मगधा शीतला मंदिर में चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के मगधा शीतला मंदिर में मंगलवार को हुई भगदड़ में कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत