कपाली में 21 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत युवक गिरफ्तार

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस ने रामू चौक में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में एक और युवक के ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की गिरफ्तार युवक ने। उस युवक की गिरफ्तारी को लेकरभी पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सरफराज शेख को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्राउन शुगर तस्कर कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर जुबैर राशन दुकान के समीप का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी सरफराज पहले भी दो मामले में जेल जा चुका है। कपाली थानेदार धीरंजन कुमार ने कहा कि कपाली क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर सहित किसी भी तरह का नशे का कारोबार करने वालो को बख्शा नही जाएगा। पुलिस- प्रशासन पूरी सख्ती के साथ ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, शोक की लहर

जमशेदपुर । गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी का सोमवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। कुछ...

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के आलोक मेहता, बोले- सत्ता किसी की जागीर नहीं

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक आलोक मेहता ने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत