पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सली ढेर, हथियार बरामद
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर और गोईलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों के इस आपरेशन में एक नक्सली मारा गया और कई घायल हो गए। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, एक नक्सली का शव अब तक बरामद हुआ है और एक राइफल भी बरामद होने की सूचना है। घटना पोसएता की है। सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं।
आईजी अभियान डाक्टर माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ चल रही है जिसमें नक्सली हताहत भी हुए हैं। हथियार भी बरामद किए गए हैं।
