श्रावण की अंतिम सोमवारी पर आयोजित होगी भव्य भजन संध्या : अमरप्रीत सिंह काले

जमशेदपुर: पावन श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा 4 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्ष संघ के लिए विशेष है क्योंकि यह आयोजन इस साल अपना 25 वां वर्ष (रजत जयंती वर्ष) मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि आयोजन की तैयारी हेतु शुक्रवार को साकची कालीमाटी रोड स्थित संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें मंच सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, दर्शक प्रबंधन सहित तमाम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। भजन संध्या शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगी। इस अवसर पर देश के लोकप्रिय भजन सम्राट मनोज तिवारी अपनी मंडली के साथ शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

पिछले 24 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस मंच ने अब तक कैलाश खेर, मालिनी अवस्थी, अनूप जलोटा, लखबीर सिंह लक्खा, कल्पना पटवारी, भरत शर्मा व्यास, पवन सिंह, कन्हैया मित्तल और देवी जैसे देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

संघ की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा-प्रसाद की व्यवस्था की गई है। समूचे आयोजन स्थल को विद्युत साज-सज्जा से जगमगाया जाएगा और विशेष आकर्षण के रूप में बाबा बर्फानी की झांकी भी भक्तों के दर्शन हेतु सजाई जाएगी। पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ की गूंज के साथ शिवमय और भक्तिरस में डूबा रहेगा।

हर-हर महादेव सेवा संघ शहरवासियों व श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर में भाग लेने और बाबा भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने की मंगल अपील करता है।

बैठक में बृजभूषण सिंह, जितेन्द्र चावला, हरविंदर चटवाल मंटू, सुखविंदर सिंह निक्कू, जसवंत सिंह भोमा, राजू मारवाह, बलवीर सिंह बाउ, महेंद्र सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, बिपिन शुक्ला, संदीप कुमार सिंह, पंकज वर्मा,अखिलेश पाण्डेय, जयंती रमन, बिट्टू तिवारी, केशव तिवारी, राघवेंद्र शर्मा,राजपति देवी, महालक्ष्मी देवी, आदि ने अपने अपने विचार रखे एवं धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया। भजन गायक कृष्णमूर्ति ने शिव महिमा का मनमोहक भजन गाया.

मौके पर जयंती रमन, योगेश शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, बंटी सिंह, बिट्टू तिवारी, गोपीकांत, नीरू सिंह, रितिका श्रीवास्तव, लख्खी कौर, सीमा शर्मा, डी मनी, रिंकू दुबे, ममता पुष्टि, ममता साहा, महालक्ष्मी देवी, चंदना रानी, सुलोचना देवी, पिंकी प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत