शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में बही पुलिया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा अंतर्गत जादूगोड़ा के कुलामारा गांव की पुरानी पुलिया बीती रात बह गई। इस पुलिया के बह जाने से चार चक्का वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गया है। ग्रामीणों ने सरकार का भरोसा छोड़ श्रमदान कर छोटे वाहनों के आवागमन के लायक बना दिया है लेकिन ग्रामीण भय व डर के माहौल में पुलिया पार करने को विवश हैं।

घाटशिला विधानसभा के माटी गोंडा पंचायत का सबसे पिछड़ा क्षेत्र कुलामारा में राज्य के शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन की पहल से झारखंड अलग राज्य के 25 साल बाद सड़क तो बनी लेकिन जर्जर पुलिया का निर्माण पूरा नहीं होने से बीती रात तेज बहाव में बह गयी। इस पुलिया के बहने से कोतोपा, बकाई, नेत्रा बेड़ा गांव का पथ संपर्क जादूगोड़ा से टूट गया है। चार चक्का वाहनो का आवागमन ठप है लेकिन लोग डर व भय के माहौल में पैदल या मोटर साइकिल से किसी तरह आने _ जाने को विवश हैं

बहरहाल देखना यह है कि घाटशिला के विद्यायक सह शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन की नजरें इस पुलिया पर पड़ती है व ग्रामीणों की समस्या का राहत मिलती है या टूटी पुलिया से सही काम चलाना होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर तेलिक साहू महासभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

आदित्यपुर में बेखौफ अपराधियों ने आशियाना इलाके में की ताबड़तोड फायरिंग, दहशत में स्थानीय लोग

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुबह 6:55 बजे आशियाना इलाके में फायरिंग दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की, घटनास्थल से दो खोखा बरामद पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत