एडीएल सोसाइटी कदमा के अध्यक्ष ने की चुनाव की घोषणा

जमशेदपुर : कदमा स्थित एडीएल. सोसाइटी में अध्यक्ष वाई ईश्वर राव के चुनाव की घोषणा की। अध्यक्ष ने बताया कि 31 जुलाई 2025 से पहले चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन से विधि-व्यवस्था के लिए अनुमति मांगी गई है।

एक संवाददाता सम्मेलन में वाई ईश्वर राव ने पूर्व महासचिव के. गुरूनाथ राव और मझी रवि कुमार पर समाज को गुमराह करने और सोसाइटी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कार्यकाल में कई अनियमितताएं हुईं—जैसे बिना आम सभा के कार्य करना, मनमाने ढंग से ठेके देना और कोषाध्यक्ष व सहायक सचिव को बिना नोटिस हटाना।

शिक्षक बहाली के मुद्दे पर भी पूर्व पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए। राव ने बताया कि उनके कार्यकाल में 95 प्रतिशत बहाल शिक्षक गैर-तेलुगू थे,और शेष 5 प्रतिशत में अपने रिश्तेदारों को नौकरी दी गई।

यह भी स्पष्ट किया कि गुरूनाथ राव को संविधान के अनुसार निष्कासित किया गया है और उनकी आजीवन सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान कमेटी पारदर्शिता से कार्य कर रही है। अब तक 437 नए सदस्यों को जोड़ा गया है, तेलुगू बच्चों को स्कूल फीस में छूट दी गई है और एमपी हॉल सहित कई विकास कार्य प्रगति पर हैं।

प्रेस वार्ता में कमेटी के अन्य सदस्यों एन.वी.आर मूर्ति, सी.एच रमणा राव, के. नागेश नायडु, पी. सह्याद्रि राव, एम. कमल कुमार, पी. रवि प्रकाश, ई. सत्यनारायण, के. रामकृष्णा, प्रशांत कुमार, डब्लू.वी. सुर्या राव, राम मोहन आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

डीसी ऑफिस में शव रखकर उग्र प्रदर्शन, 50 लाख की मांग

जमशेदपुर में युवक की मौत के बाद डीसी कार्यालय में शव रखकर उग्र प्रदर्शन हुआ, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख मुआवजे की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जब्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनन टास्क फोर्स लगातार छापेमारी अभियान चला रही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत