सरयू राय ने अगले एक वर्ष की कार्ययोजना तय की, सीवरेज-ड्रेनेज पर विशेष ध्यान देंगे

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने तीन साल का लेखा-जोखा पेश करते हुए पिछले एक साल में किये गये कार्यों एवं अगले एक साल की कार्ययोजना की जानकारी मीडिया से साझा की.

श्री राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को सिलसिलेवार ढंग से बताते हुए उनके समाधान एवं विकल्प को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि उनके प्रयास से टाटा कमांड एरिया एवं उससे बाहर के लोगों को बिजली और पानी मिल रही है.

इसके लिए सभी इलाकों में को- ऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है जो विभाग एवं कंपनी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं.

जमशेदपुर पूर्वी विधायक श्री सरयू राय.

उन्होंने बताया कि कहीं- कहीं कुछ स्थानीय समस्याओं को लेकर विवाद है जिसे मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा.

इसके अलावा विरासत में मिली समस्याओं के मुद्दे पर विधायक सरयू राय ने कहा कि मालिकाना हक, म्युनिसिपैलिटी, मोहरदा जलापूर्ति योजना और बेतरतीब शहरीकरण की समस्या उन्हें विरासत में मिली है. इनके समाधान को लेकर विधानसभा में सैकड़ों बार अलग-अलग माध्यम से उन्होंने आवाज उठायी है, मगर राज्य सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार की नाकामियाँ भी गिनाईं.

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के अधिकारी और मंत्री जमशेदपुर को शंघाई बनाने की बात करते थे, और उनके दावे कागजों पर ही सिमट कर रह गए हैं. जमीनी हकीकत कुछ और ही है.

इसके अलावा कंपनी कमांड एरिया में बसी बस्तियों में सीवरेज-ड्रेनेज की समस्या पर भी उन्होंने चर्चा की. साथ ही समाधान के उपाय बताते हुए उस पर काम करने की भी बात कही.

सरयू राय संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

जमशेदपुर में JEM फाउंडेशन का ऐतिहासिक AI सेमिनार, 270 शिक्षकों को मिला भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शन

जमशेदपुर : JEM फाउंडेशन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए "AI को समझना" (Demystifying AI) विषय पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत