जो बाइडेन के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, अमरीकी राजदूत को तलब करके विरोध जताएगा

डेस्क: पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत को तलब करने और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान पर विरोध जताने का फैसला किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ताजा बयान में पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देश बताते हुए कहा है कि उसके परमाणु हथियारों में कोई सुसंगतता नहीं है।

पाकिस्तान में अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से खलबली मच गयी है।

पाकिस्तानी मीडिया में जो बाइडेन का बयान छाया रहा। पाकिस्तान में खलबली मची है। डॉन अखबार का हेडलाइन।

पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति बाइडेन के बयान के बारे में प्रधानमंत्री से बात की है और वह इस बयान पर अमेरिकी राजदूत को बुलाएंगे और विरोध जताएँगे।

बिलावल भुट्टो कहा कि पाकिस्तान अपनी अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है और पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम की प्रणाली सुरक्षित है। बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर सवाल उठाने के बजाय हमें पड़ोसी देश के कार्यक्रम पर सवाल उठाना चाहिए।

बिलावल ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बयान से हैरान हैं। वे अमेरिका के साथ अपनी चिंताओं को उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी राजदूत को तलब करेंगे और बाइडेन के बयान पर चिंता जताएँगे।

खबरों के मुताबिक अमेरिकी राजदूत को बाइडेन के बयान के लिए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में बुलाया गया है।

बिलावल ने कहा कि अगर किसी देश के परमाणु हथियार सवाल उठता है, तो वह भारत है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत से एक मिसाइल दागी गई और पाकिस्तान के क्षेत्र में गिरी।

बिलावल ने कहा कि अमेरिकी राजदूत को वे डिमार्च देंगे। 

उन्होंंनेे कहा कि वे पाकिस्तान को एफएटीएप से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतिबंध विश्व अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं।

इमरान खान की आलोचना करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि इमरान खान ने लोगों के आर्थिक और लोकतांत्रिक अधिकारों को लूटा। उनके अनुसार किसी और ने पाकिस्तान को उतना नुकसान नहीं पहुंचाया जितना इमरान खान ने किया।

बिलावल ने कहा कि इमरान खान पाकिस्तान को प्रधानमंत्री आवास से नियंत्रित करना चाहते थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक : साल्डीह बस्ती में फायरिंग और हमले से दहशत, बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर...

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों...

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बच्ची से दरिंदगी के खिलाफ 3 अप्रैल काे झारखंड बंद

रांची : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद सोमवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में आक्रोशित लोगों ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत