Illegal sand business: जमशेदपुर पूर्व के आधा दर्जन नदी घाटों से बालू की अवैध निकासी का मामला विधान सभा मे उठा, जानिए सरयू राय ने आगे क्या कदम उठाएंगे

जमशेदपुर: शहर के बारीडीह- भुईयाडीह के आधा दर्जन नदी घाटों से बालू की अवैध निकासी का मामला विधान सभा मे उठा.  शून्य काल के दौरान यह मुद्दा जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने उठाया. साथ ही यह भी कहा कि बालू का अवैध खनन और ढुलाई नहीं रूकी तो वे जनता की मदद लेकर अवैध रूप से निकाले गये बालू को ज़रूरतमंदों के बीच मुफ़्त में बंटवाने का काम करेंगे.

सरयूं ने कहा कि  ऐसा लगता है कि अवैध बालू निकालने वाले को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त रहा है और यह अवैध काम वे काफ़ी समय से करते आ रहे हैं.

सरयू ने  विधानसभा में दी गई नोटिस में कहा कि पुलिस और खान विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद उनके विधान क्षेत्र जमशेदपुर पूर्व  में बारीडीह, भुईयाडीह के 6 घाटों पर स्वर्णरेखा से बालू की अवैध निकासी व्यवस्थित तरीके से हो रही है. अवैध निकासी वाले बालू की क़ीमत बेतहाशा बढ़ गई है. 

सरयू ने सदन से मांग की कि  सरकार या तो इन घाटों को विधिवत बंदोबस्त करे या आम जनता को अपनी ज़रूरत के लिए वहाँ से बालू निकालने दे. अवैध बालू निकासी से नदी का पर्यावरण ख़राब हो रहा है. जनता के बीच इसपर आक्रोश है. नदी में बनाए गये छठ घाटों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव हो रहा है, घाट टूट रहे हैं. महिलाएं वहाँ स्नान करने नही जा पा रही हैं. आश्चर्य है कि जेटी जैसा स्थायी ढाँचा खड़ा करके बालू की अवैध निकासी हो रही है. परंतु बार बार सूचना देने के बाद भी पुलिस और खान अधिकारी कारवाई नहीं कर रहे हैं.

सरयू राय ने कहा कि बजट पेश होने के कारण शून्य काल की सूचनाओं पर सदस्यों को बोलने के समय में कटौती हो गई, परंतु शून्य काल की सूचनाओं को स्वीकार कर सभा अध्यक्ष ने इनपर सरकार को संज्ञान लेने का निर्देश दिया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह

गिरिडीह में पत्नी की हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच में जुटी ग्राइंडर मशीन से हत्या की आशंका, पूरे...

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत