पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधान परिषद से और नितिन नवीन से विधान सभा से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नीतीश कुमार अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। उनके इस्तीफे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री की प्रक्रिया शुरू होगी।
1985 में पहली बार हरनौत विधानसभा से जीते चुनाव
नीतीश कुमार पहली बार 1985 में हरनौत विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए। 1989 में वे नौवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। उसके बाद 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य नीतीश कुमार रहे हैं। अब पहली दफा राज्यसभा सदस्य के रूप में वे अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
नितिन नवीन सियासी सफर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन 2006 से लगातार बांकीपुर सीट (पटना) का प्रतिनिधित्व किया। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण अब वे राज्य की राजनीति से केंद्र की ओर रुख किया। अब बांकीपुर सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार समेत राज्यसभा के लिए निर्वाचित सभी प्रतिनिधि 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
बिहार में एक विधायक और एक एमएलसी का पद रिक्त

नीतीश कुमार और नितिन नवीन द्वारा विधान परिषद और विधानसभा की सीटों पर चुनाव होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई। घोषणा के बाद दोनों की सीटों पर चुनाव होगा।
