पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया प्री-बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण व विद्यार्थियों से संवाद

पटमदा : राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ ) मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पाया कि प्री-बोर्ड परीक्षा सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने परीक्षा संचालन व्यवस्था की सराहना की ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी से संबंधित आवश्यक सुझाव देते हुए कहा कि वे वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उत्तर दें तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को लिखकर नियमित अभ्यास करें। साथ ही उन्होंने समय प्रबंधन, स्पष्ट लेखन एवं उत्तर प्रस्तुति पर विशेष बल दिया।

उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि मॉडल प्रश्न पत्रों के माध्यम से बोर्ड परीक्षार्थियों को नियमित अभ्यास कराया जाए, ताकि आगामी बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट हो सके।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शिक्षिका भारती कुमारी, स्वाति शर्मा, अनीता मुर्मू , दिनेश अधिकारी, रितिका गुंजन धान एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बांग्लादेशी नागरिक...

सरायकेला के रानी पद्मावती स्कूल में उपद्रव, शरारती बच्चों ने तोड़ा मेन गेट और किचन की खिड़की

सरायकेला : बस स्टैंड स्थित रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कुछ शरारती बच्चों द्वारा जमकर उत्पात मचाए जाने का मामला सामने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत