दक्षिण पूर्व रेलवे मेन यूनियन के महासचिव बने गौतम मुखर्जी

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की कार्यकारणी समिति की बैठक आज आद्रा में आयोजित की गई थी। इस बैठक में चारों मंडलों (आद्रा, चक्रधरपुर, रांची और खड़गपुर) के डिवीजनल कोऑर्डिनेटर और सभी शाखाओं के शाखा सचिवों ने भाग लिया। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय कार्यालय की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे मेन यूनियन के एनर्जेटिक और कद्दावर नेता कॉमरेड गौतम मुखर्जी को मेंस यूनियन के महासचिव के रूप में चुना गया। उनके महासचिव बनने से मेन यूनियन में खुशी की लहर है और सभी कर्मचारी काफी उत्साहित हैं।

महासचिव के रूप में चुने गए गौतम मुखर्जी के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन नई ऊँचाइयों को छुएगी और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में यूनियन कर्मचारियों के लिए और भी अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी।

वक्ताओं ने कहा कि इस निर्णय से दक्षिण पूर्व रेलवे के कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा और हम आशा करते हैं कि हम सभी मिलकर दक्षिण पूर्व रेलवे के विकास और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे। इस मीटिंग में चक्रधरपुर मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंहजी ने कहा गौतम मुखर्जी को महासचिव बनने के लिए चक्रधरपुर मंडल के तमाम कर्मचारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों की तरफ से उनको हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। चक्रधरपुर मंडल की ओर से 12 ब्रांच का ब्रांच सेक्रेटरी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टाटा जू की सबसे प्रिय अफ्रीकी शेरनी ‘जोया’ का निधन, 16 वर्षों तक रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। उम्रजनित समस्याओं और बीमारी के कारण...

कदमा रामजनम नगर में फायरिंग कांड का खुलासा, देसी पिस्टल व कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur news : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत