झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक महिला ने जेल परिसर के अंदर स्मार्टफोन ले जाकर बंद अपराधियों का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में गोलमुरी क्षेत्र के बदमाश विक्की कुंडी, अमन शेखर, बलराम सिंह उर्फ छोटू और विनीत सिंह जेल के अंदर नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने भी सुनाई दे रहे हैं, जिससे जेल की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीडियो निशांत सिंह नामक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि निशांत सिंह जेल में बंद बलराम सिंह का भाई है। इसके बाद जेल प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई देने वाले सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इन पर गोलमुरी क्षेत्र में व्यवसायी राजकुमार साह से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग करने के आरोप हैं। विक्की कुंडी और अमन शेखर के खिलाफ करीब 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें कोर्ट गेट फायरिंग और सिदगोड़ा में अक्षय सिंह पर हमले जैसी घटनाएं शामिल हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जांच में सामने आया कि एक महिला मुलाकाती ने ही जेल के अंदर यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला आपसी गैंगवार या वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा तो नहीं है।

कन्हैया यादव हत्याकांड में जेल में बंद रजा आलम और विक्की कुंडी गुट के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। जेल प्रशासन की शिकायत पर परसुडीह थाना में रजा आलम की मां, निशांत सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

एएमटीवीसी

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

One Child Killed, Six Injured As Two Unexploded Devices Go Off In Southern Afghanistan

Kabul, June 14 (IANS) A child was killed and six others sustained injuries after two unexploded device left over from the wars went off...

Abhishek Banerjee Appears Before CID In MLA Signature Mismatch Case

Kolkata, June 14 (IANS) Trinamool Congress General Secretary and Lok Sabha member Abhishek Banerjee on Sunday reached the state's Criminal Investigation Department headquarters at...

Opinion

Sukhwinder Singh Was Never Meant To Sing ‘Beedi Jalaile’, Reveals How The Song Turned Into A Duet

Mumbai, June 14 (IANS) Renowned singer Sukhwinder Singh made an interesting revelation during the latest episode of the singing reality show, "Indian Idol".He revealed...

Emily Ratajkowski Say She Turned Into ‘scary’ Villain After Divorce

Los Angeles, June 13 (IANS) Hollywood actress Emily Ratajkowski has opened up on her decision to turn herself into a sexual but scary “villain”...

You May Also Like

Funeral For Iran’s Late Supreme Leader To Begin On July 4 In Tehran

Tehran, June 14 (IANS) The funeral for Iran's late Supreme Leader Ali Khamenei is scheduled to begin here on July 4, Iranian media reported.Farewell...

PM Modi To Begin Historic Slovakia Visit Today To Boost Bilateral Ties, Economic Cooperation

New Delhi, June 14 (IANS) Prime Minister Narendra Modi will undertake a state visit to Slovakia on Sunday at the invitation of his Slovak...

Read More

Discussion

Recent