SARAIKELA KHARSAWAN : कपाली में जमीन कारोबारी पर रंगदारी के लिए फायरिंग, पैर और सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-5 में रंगदारी के लिए अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी पर फायरिंग कर दी।

घटना में कारोबारी अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफसर नवाज ज़ाकिरनगर रोड नंबर-20 के निवासी हैं। उन्होंने कपाली के वार्ड नंबर-5 में जमीन खरीद रखी है, जहां प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था।

इसी दौरान तीन युवक पैदल वहां पहुंचे और कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने लगे। अफसर नवाज द्वारा विरोध किए जाने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में एक गोली अफसर नवाज के पैर में लगी, जो आर-पार निकल गई, जबकि दूसरी गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद हमलावर मौके से पैदल ही फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Jamshedpur Breaking: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर निशाना #shorts #shortsviral

🚨 जमशेदपुर के साकची में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान...

Bokaro News: गुरुजी शिबू सोरेन को खास श्रद्धांजलि, बनेगी नई पहचान #shorts #shortsviral

🌿 झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और दिवंगत सुप्रीमो शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को बोकारो में उनकी आदमकद प्रतिमा का...

Opinion

Jamshedpur Police Face Trust Test Amid Crime Surge, Stabbing Death and Loot Attempt

Jamshedpur shaken by Himanshu Singh’s stabbing death and a truck driver loot attempt near Burmamines, sparking protests demanding justice.

Sanjay Gupta Slams ‘AI Slop’ Replacing Real Filmmaking

  Director Says VFX Teams Sit Idle as AI Shortcuts Take Over Key Points: Gupta Calls Rising AI Use in Films a Form of Laziness Director...

You May Also Like

Bomb Threat Email Puts Ramgarh Court on High Alert

Ramgarh court receives Bengali-language bomb threat email to SP; police, bomb squad launch massive security search.

Extortion Call in Naxal’s Name Stirs Fear in Seraikela’s Chandil

Businessman in Chandil alleges ransom threats in jailed Naxal Maharaj Pramanik’s name; police launch investigation in Seraikela.

Read More

Discussion

Recent