जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP ने 17 थाना प्रभारियों का किया तबादला , बोड़ाम और जादूगोड़ा के थानेदार लाइन क्लोज

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने जिले के 17 थाना प्रभारियों को तबादला कर दिया है। स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। वहीं टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है।

बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है जबकि मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को थाना प्रभारी बनाया गया है। फैज़ अहमद को साकची CCR से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है।

बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज किया गया है। नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में ICSQS-2026 का आगाज़, सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग पर वैश्विक मंथन

जमशेदपुर। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में सस्टेनेबल स्टील उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय International Conference on Sustainable Quality Steelmaking (ICSQS-2026)...

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में लगाई फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या कर दानपेटी लूटी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध; 4 हिरासत में

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या कर दानपेटी से लूट, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग, चार संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित न्यू केबुल टाउन सामुदायिक भवन मैदान में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत