लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ भड़का विपक्ष, सचिवालय को सौंपा गया 100 सांसदों का हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव

नई दिल्ली : संसद में राहुल गांधी को ‘बोलने की इजाजत नहीं देने’ वाला मामला तूल पकड़ने लगा। विपक्ष के 100 सांसदों ने लोकसभा सचिवालय को हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव सौंप दिया है। संविधान के अनुच्छेद 94 (सी) के तहत यह प्रस्ताव संबंधी नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपा गया है। ओम बिरला अब विपक्ष के निशाने पर हैं।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘बोलने की इजाजत नहीं देने’ वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस की महिला सांसदों पर सदन में अनुचित स्थिति पैदा करने का आरोप भी है, जिससे विपक्ष भड़का हुआ है। विपक्ष का आरोप है कि लोकसभा में विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दिया जा रहा है जबकि सत्तापक्ष को कुछ भी बोलने की पूरी छूट है।


तृणमूल सांसदों ने नहीं किए हस्ताक्षर

निचले सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और सांसद मोहम्मद जावेद तथा अन्य ने लोकसभा सचिवालय को यह नोटिस सौंपा। नोटिस पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के 100 से अधिक सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

क्या है आरोप

विगत दो फरवरी को, राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़ा मामला उठाने की अनुमति नहीं मिलने, सदन की अवमानना में आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने तथा अन्य मुद्दों पर सदन में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। इस मामले को लेकर पिछले एक सप्ताह से विपक्ष की तैयारी चल रही थी। उनका आरोप है कि बार-बार विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है जबकि सत्ता पक्ष के लोगों को कुछ भी बोलने की पूरी छूट है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रामगढ़ में हाथियों का हमला, तीन ग्रामीणों की मौत

रामगढ़ के गोला क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

बिहार की पत्रकारिता में ‘भेलारी’ युग का नया अध्याय: अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भेलारी न्यूज’ का जलवा

==​1 अप्रैल से औपचारिक शुरुआत; न्यूज़ के साथ 'व्यूज' का तड़का और ठेठ अंदाज़ में राजनीतिक विश्लेषण पेश करेंगे दिग्गज पत्रकार कन्हैया भेलारी ​पटना: ​बिहार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत