चाईबासा के बड़ाजामदा बस स्टैंड पर पुलिस ने जमशेदपुर के रघुवर नगर निवासी करण महतो को हथियार समेत किया गिरफ्तार
चाईबासा : चाईबासा पहुंचे आरोपी बड़ाजामदा बस स्टैंड पर पुलिस ने जमशेदपुर के वर्मामाईंस थाना क्षेत्र के रघुवर नगर निवासी गिरफ्तार अपराधी करण कुमार महतो के पास से एक देशी कट्टा, एक स्वचलित पिस्तौल, 2 खाली मैगजीन, 7.65 एमएम का 41 गोली, 9 एमएम का 10 गोली, 8 एमएम का 9 गोली औऱ आईफोन समेत दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि गुवा थाना क्षेत्र में अक्टूबर में अनिल चौरसिया के घर 2.5 लाख नकद, एक सोने का ब्रेस्लेट एवं सोने का चेन हजार अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम देकर ले लिया था।
इस संबंध में गुवा (बड़ाजामदा ओ०पी०) थाना (काण्ड सं0-45/25) में मामला दर्ज किया गया था। पूर्व में इस मामले में पांच अपराधियों को जेल भेजा गया था।
जेल भेज गये आरोपी दीपक महतो के भतीजा करण महतो नाम का व्यक्ति घटना में प्रयुक्त हथियार गोली को वांछित राजु लोहार को देने के लिए बड़ाजामदा आने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसडीपीओ ने विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम कार्रवाई करते हुए करण कुमार महतो को हथियार के बड़ाजामदा बस स्टैंड पर पकड़ लिया।
