जमशेदपुर के बिरसानगर में विधवा आदिवासी महिला ने लगाया घर पर अवैध कब्जे का आरोप

जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर ब्लॉक संख्या-3बी की रहने वाली कैंसर पीड़ित विधवा आदिवासी महिला निरूपा राय कारुवा ने अपने ही मकान पर अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता पूर्वी सिंहभूम को शुक्रवार को आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उनके मकान को दबंगों से मुक्त कराकर उन्हें पुन: कब्जा दिलाया जाए, अन्यथा न्याय नहीं मिलने की स्थिति में वह खुदकुशी करने को विवश होंगी।

निरूपा राय कारोवा ने बताया कि वह स्वर्गीय चक्रधर करुवा की पुत्री हैं और वर्ष 2023 से तृतीय स्टेज कैंसर से पीड़ित हैं। इलाज के लिए वह हैदराबाद में रह रही थीं। उनके साथ उनका 12 वर्षीय बेटा रहता है। पीड़िता के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 से राजा करूवा उर्फ राजा करुवा, निवासी वादुडी चाईबासा, थाना मंझारी, अपने साथियों के साथ उनके बिरसानगर स्थित मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। आरोप है कि मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया और मकान में ताला लगाकर उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया गया।

पीड़िता का कहना है कि दबंगों ने उनके कैंसर इलाज की सभी दवाइयां, मेडिकल कागजात, बेटे की पढ़ाई से जुड़ी किताबें-कॉपी, कपड़े और जरूरी सामान अपने कब्जे में रख लिया है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद सामान वापस नहीं किया गया। मजबूर होकर वह अपने नाबालिग बेटे के साथ ठंड की रातों में मंदिर में शरण लेकर रह रही हैं।

करुवा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके दो जर्सी गाय, दो बछड़े और चार विदेशी नस्ल के कुत्तों को भी कब्जे में ले लिया गया है। गायों के दूध को बेचकर ही वह अपने और अपने बेटे का जीवन यापन करती थीं। पशुओं के छिन जाने से उनकी आजीविका भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आदिवासी हो समाज की ओर से मध्यस्थता की कोशिश भी की गई, लेकिन राजा करुवा और उसके साथियों ने किसी की बात नहीं मानी।

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि बिरसानगर स्थित उनके मकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उन्हें तुरंत न्याय दिलाया जाए, ताकि वह अपने बेटे के साथ सुरक्षित जीवन जी सकें और कैंसर का इलाज दोबारा शुरू कर सकें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

”Vikram Sarabhai Prize 2026′ करीम सिटी कॉलेज के डॉ. अली जान हुसैन को ‘विक्रम साराभाई प्राइज 2026’ सम्मान

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन को इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स, वायनाड (केरल) की ओर...

Indian Railways gets its 18th zone, ‘South Coast Railway भारतीय रेल को मिला 18वां जोन, ‘दक्षिण तट रेलवे’ का गठन; विशाखापत्तनम बनेगा मुख्यालय

जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था मुख्यालय का शिलान्यास , ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ सेंट्रल रेलवे के कुछ हिस्सों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

BARAJAMDA DUST POLLUTION बड़ाजामदा में धूल प्रदूषण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, भारी वाहनों को रोककर किया प्रदर्शन

बड़ाजामदा : क्षेत्र में बढ़ते धूल प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आ गया। कारा कोला रुमाटा प्लांट से जुड़े...

BLAST IN JALANDHAR AND AMRITSAR जालंधर के बाद अमृतसर में भी धमाका, पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर : पंजाब में एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पहले जालंधर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत