सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर से राउरकेला सड़क चौड़ीकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

इस परियोजना से दो प्रमुख औद्योगिक शहरों टाटानगर और राउरकेला के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर होगी

सोनुवा से मनोहरपुर तक यातायात सुगम बनाने के लिए बाइपास या फ्लाइओवर निर्माण की रखी मांग

चक्रधरपुर : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने एनएच-320 डी चक्रधरपुर से राउरकेला तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर मंत्री को पत्र सौंपा। सांसद जोबा माझी ने केंद्रीय मंत्री को संसदीय क्षेत्र सिंहभूम (झारखंड) से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 320-डी की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि लगभग 106 किलोमीटर लंबी यह सड़क झारखंड के चक्रधरपुर को ओडिशा के राउरकेला से जोड़ती है और एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग है। वर्तमान में यह सड़क कई स्थानों पर काफी संकीर्ण है और तीखे मोड़ों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विशेषकर सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर जैसे घनी आबादी वाले बाजारी क्षेत्रों में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता और भारी वाहनों का आवागमन बाधित होता है।

जोबा माझी ने मंत्री से जनहित और क्षेत्र के विकास को देखते हुए अनुरोध किया कि एनएच320-डी का प्राथमिकता के आधार पर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाए। साथ ही उन्होंने सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर में यातायात को सुगम बनाने हेतु फ्लाईओवर या बाईपास का निर्माण स्वीकृत करने की मांग की।

कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से दो प्रमुख औद्योगिक शहरों टाटानगर और राउरकेला के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बीजू एक्सप्रेस-वे से जुड़ने पर इस पूरे जनजातीय क्षेत्र में आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में JEM फाउंडेशन का ऐतिहासिक AI सेमिनार, 270 शिक्षकों को मिला भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शन

जमशेदपुर : JEM फाउंडेशन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए "AI को समझना" (Demystifying AI) विषय पर...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

रामगढ़ में हाथियों का हमला, तीन ग्रामीणों की मौत

रामगढ़ के गोला क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत