चाईबासा में मंत्री दीपक बिरूआ ने 21 योजनाओं का किया शिलान्यास

चाईबासा। नगर परिषद चाईबासा की ओर से संचालित 21 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में झारखंड सरकार के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूआ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर मंत्री ने नगर परिषद की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं सदर थाना परिसर में नवनिर्मित 10 सीटर शौचालय का उद्घाटन भी किया।कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद चाईबासा की प्रशासक संतोषनी मुर्मू ने मंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि लगभग 5 करोड़ 58 लाख रुपये है। बिरूआ ने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर में एक साथ 20 विकास योजनाओं का शिलान्यास होना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। इन योजनाओं से शहर की सड़कों, नालियों, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।नगर परिषद की ओर से जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण, विभिन्न वार्डों में सड़क कालीकरण, पीसीसी सड़क निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण और नागरिक सुविधा से जुड़े कई कार्य शामिल हैं। ये योजनाएं 14वें वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग और शहरी परिवहन मद के अंतर्गत संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में पुलिस एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष, मंत्री के आप्त सचिव, नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मचारी और सभी संवेदक उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धातकीडीह फायरिंग कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के धातकीडीह में फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और गोली बरामद हुई है।

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को सम्मानित किया और कोल्हान विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन व लंबित जांच पर गंभीर सवाल उठाए।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गढ़वा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, चश्मा पहनाने की जिद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

GARHWA NEWS : झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने शादी की...

बंगाल में 2 मई को 15 बूथों पर फिर मतदान, काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तापमान

कोलकाता : बंगाल में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। चुनाव आयोग ने राज्य में बढ़ते बीजेपी और टीएमसी के टकराव के बीच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत