साइबर क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन : एसएसपी पीयूष पांडे बोले-जानकारी ही बचाव
जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में एनएसएस यूनिट द्वारा शनिवार को साइबर क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन का अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी पीयूष पांडे थे। मुख्य अतिथि का सम्मान कॉलेज की प्राचार्या महोदया डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी के द्वारा पौधा और शॉल देकर किया गया।
एसएसपी पीयूष पांडे ने हमें ऑनलाइन सुरक्षा , साइबर क्राइम और इसके प्रकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला जैसे इकोनामिक साइबर क्राइम हो तो 1930 पर कॉल करें, http://www.cybercrime.gov.in पर लिखित रिपोर्ट कर सकते हैं, साइबर थाना में भी जाकर रिपोर्ट करे।
साथ ही साथ उन्होंने.apk फाइल्स डाउनलोड करने, अज्ञात लिंक को क्लिक करने और अज्ञात नंबर का वीडियो कॉल रिसीव करने से सख्त मना किया । अंत में उन्होंने कहा की जानकारी ही बचाव है।
मंच का संचालन राजकुमारी प्रिया के द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सह भौतिक विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुलेखा कुमारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रतिमा सिन्हा , डॉ अर्चना सिंहा, डॉ विनय सिंह, डॉ सुशीला हंसदा, डॉ अनामिका , डॉ संगीता बिरुवा, डाॅ अरूंधती दे, दीपिका कुजूर , प्रोफेसर अनामिका कुमार, डॉ पूनम रजक, प्रोफेसर फरजाना नयिम, डाॅ नूपुर, डाॅ मुक्ता, डाॅ कल्याणी, डाॅ सोनी, डॉ साधना, डॉ उषा, डॉ श्रीलेखा आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।
