साकची बाजार में जेएनएसी ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, ठेला और अवैध पार्किंग से वाहनों को हटवाया

जमशेदपुर : जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के अधिकारी कृष्णा कुमार ने शनिवार को साकची बाजार में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान जुर्माना वसूलने के साथ-साथ चेतावनी भी दी गई।

एक्शन मे दिखे। अपनी टीम के साथ साकची बाजार मे निकले और अतिक्रमण के खिलाफ करवाई की।

उन्होंने पहले सड़क किनारे लगे सभी ठेला को सड़क किनारे से खाली करवाया। उसके बाद अवैध पार्किंग मे लगे सभी वाहनों को हटवाया। माइकिंग कर सभी वाहन मालिकों को हटाने का निर्देश दिया गया। ज़ब लोग वाहन नहीं हटाए तो उनके वाहनों के टायर का हवा निकाल दिया गया।

सड़क किनारे लगे कई ठेला को विभाग ने जप्त कर लिया गया।

जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने कहा कि आए दिन साकची बाजार मे जाम की समस्या बनी रहती है, जिसके आम लोगों को काफी समस्या होती थी। एम्बुलेंस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को भी आने- जाने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चेतावनी के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे, बाध्य होकर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उन बिल्डिंग मालिकों को भी नोटिस दिया गया, जिनका पार्किंग होने के बावजूद वाहनों की पार्किंग सड़क पर कर रहे हैं। इसके अलावा जप्त ठेला से भी जुर्माना भी वसूला गया है। बताया कि करवाई लगातार जारी रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स और हथियारों के खतरे से निपटने के लिए सीमा जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए

अगरतला, 6 जून (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आवाजाही को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री...

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिना स्पष्ट विचारधारा वाले किसी आंदोलन या संगठन का समर्थन नहीं करता : मनोज झा

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब की बुकिंग से जुड़े वायरल पत्र पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार...

जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा चुनाव पर बोले- अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत