पीएम मोदी आज फारबिसगंज और भागलपुर में करेंगे जनसभा

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

पटना। बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अररिया के फारबिसगंज और भागलपुर में सभा करेंगे। फारविसगंज हवाई अड्डा मैदान में विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे यहां नौ विधानसभा क्षेत्रों यथा, अररिया की छह विधानसभा फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, अररिया, रानीगंज, जोकीहाट के अलावा पूर्णिया के बनमनखी, सुपौल के त्रिवेणीगंज और छातापुर की जनता से एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आशीर्वाद लेंगे।

सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, मंत्री नीरज सिंह बबलू सहित कई बड़े चेहरे इसमें शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 10.55 में पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से फारबिसगंज कार्यक्रम स्थल पर 11.30 बजे पहुंचकर 12.15 तक रूकेंगे। वे यहां 45 मिनट रूकेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है।

इसके अलाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को भागलपुर हवाई अड्डा से सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह भी रहेंगे। साथ ही मेयर डा. बसुंधरा लाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व सांसद अनिल यादव, कहकशां परवीन, सांसद अजय कुमार मंडल, गिरीधारी लाल यादव, विधान पार्षद डा. एनके यादव, विजय कुमार सिंह, सहित कई नेता मंच पर रहेंगे।

पूर्व विधायक अमन पासवान व निक्की हेम्ब्रम को भी मंच पर जगह दी गई है। कई विक्षुब्ध नेताओं को भी मंच पर जगह दी गई है। साथ दो दर्जन से अधिक नेताओं से प्रधानमंत्री मिलेंगे और उनकी बातों को सुनेंगे। उनके शिकवा-शिकायत को दूर करेंगे।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Fake TTE Held At Railway Station In West Bengal; Used AI To Generate Identity Documents

Kolkata, July 17 (IANS) A man, masquerading as a Travelling Ticket Examiner (TTE) was apprehended at the Rampurhat railway station in West Bengal's Birbhum...

Two Nabbed Along India-Nepal Border With Three Foreign‑origin Diamonds

Kolkata, July 17 (IANS) In a major operation, the Border Intelligence Team (BIT) of the 41Bn Sashastra Seema Bal (SSB), Raniga, seized three suspected...

Opinion

Jamshedpur Police Face Trust Test Amid Crime Surge, Stabbing Death and Loot Attempt

Jamshedpur shaken by Himanshu Singh’s stabbing death and a truck driver loot attempt near Burmamines, sparking protests demanding justice.

Sanjay Gupta Slams ‘AI Slop’ Replacing Real Filmmaking

  Director Says VFX Teams Sit Idle as AI Shortcuts Take Over Key Points: Gupta Calls Rising AI Use in Films a Form of Laziness Director...

You May Also Like

सरायकेला से लापता 3 नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद | West Singhbhum से मिली बड़ी सफलता |Adityapur News

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले से...

आदित्यपुर RIT में देर रात हंगामा | फुटपाथ की दुकानों में तोड़फोड़ | CCTV में कैद पूरी घटना

आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर-4 स्थित रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण वाले इलाके में देर रात दो-तीन युवकों के बीच...

Read More

Discussion

Recent