जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, टेल्को और बागबेड़ा-जुगसलाई समेत कई क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
बिष्टुपुर इस्कॉन (ISKCON) की रथ यात्रा आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर से शुरू होकर गोपाल मैदान, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम और साकची होते हुए वाहन पड़ाव तक पहुंचेगी। वहीं कदमा इस्कॉन की रथ यात्रा उलियान जगन्नाथ मंदिर से विश्वजीत मणिमेला मैदान तक निकाली जाएगी।
रथ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग से रीगल गोलचक्कर तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, जबकि कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और रथ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।
📍 जमशेदपुर, झारखंड और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए Town Post को Subscribe करें। #JagannathRathYatra #RathYatra #Jamshedpur #ISKCON #Jagannath #TrafficUpdate #TrafficAdvisory #Bistupur #Kadma #Jharkhand #JharkhandNews #JamshedpurNews #BreakingNews #HindiNews #NewsShorts #Shorts #TownPost #LatestNews #JagannathPuri #FestivalNews
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7
