मित्र को बराबाजार छोड़ कर लौट रहा था टाटा स्टील का ठेका मजदूर, बोड़ाम में बाइक स्किट करने से मौत

पटमदा : भुईयांसिनान- बड़ासुसनी मुख्य सड़क पर रविवार की शाम करीब 6 बजे हुई एक दुर्घटना में बांकादा निवासी 38 वर्षीय अजीत प्रमाणिक की मौत हो गई। वह टाटा स्टील में ठेका मजदूर था और घटना के वक्त अपने एक साथी मजदूर को पश्चिम बंगाल के बराबाजार स्थित घर पर छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहा था।

पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने बताया कि अजीत जमशेदपुर में रहकर मजदूरी करता था और सप्ताह में एक दिन घर आता था। दीपावली और काली पूजा को लेकर अपने एक साथी को छोड़कर लौटने के क्रम में उसकी बाइक गुगलूबनी व मुकरूडीह गांव के बीच निर्माणाधीन सड़क पर स्किट करने पर वह अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना में उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने पर काफी रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमित्रा प्रामाणिक, बेटा शिवनाथ एवं सोमनाथ व माता मंथरा प्रामाणिक का रो-रो कर बुरा हाल था। वह दो भाइयों में छोटा था। दीपावली के दिन हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे जेएलकेएम नेता देवव्रत महतो एवं पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया एवं पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। पोस्टमार्टम हाउस में बोड़ाम थाना के सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद मजीद एवं अन्य लोग मौजूद थे। बड़े भाई रंजीत प्रमाणिक ने बताया कि अजीत पिछले 3 माह से टाटा स्टील में मजदूरी कर रहा था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर 25 को भव्य सांस्कृतिक समागम व जनसभा का आयोजन

जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित रीगल मैदान में 25 अप्रैल को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर भव्य सांस्कृतिक समागम और जनसभा का आयोजन होगा।

अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर रचा इतिहास

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचा, चाईबासा बार परिसर में अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

नशे के कर्ज के डर से युवक ने की आत्महत्या

हजारीबाग में 19 वर्षीय युवक ने नशे के कर्ज के दबाव में आत्महत्या की, परिजनों ने स्थानीय युवकों पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की।

पूर्वी सिंहभूम को मिला नया नेतृत्व: राजीव रंजन बने 26वें उपायुक्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 26वें उपायुक्त के रूप में राजीव रंजन ने विधिवत पदभार संभाल लिया। निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत