ऑल झारखंड साउंड एंड लाइट कमेटी की विशेष बैठक 10 सितंबर को,सोनारी राम मंदिर पार्क के सामने होगा आयोजन

जमशेदपुर : ऑल झारखंड साउंड एंड लाइट कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। इसकी घोषणा कमेटी के अध्यक्ष दिनेश साह ने की। बैठक 10 सितंबर, बुधवार की सुबह 10 बजे सोनारी राम मंदिर पार्क के सामने होगी।

इससे पूर्व जुगाली पार्क के पास एक चाय दुकान पर साउंड-लाइट व्यवसाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें यह महसूस किया गया कि लंबे समय से कमेटी की कोई औपचारिक बैठक नहीं हो पाई है। इसी कारण आगामी विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।

चर्चा में अमित, संजीव, दिनेश साह, दीपक, चंदन, सोहन, बबलू, सुभाष और सन्नी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

इन इलाकों के लोग आएंगे

बैठक में मानगो, कदमा, सोनारी, डिमना, आदित्यपुर, बारीडीह, जुगसलाई, बागबेड़ा, कीताडीह, स्टेशन, एग्रीको, सिदगोड़ा, बिस्टुपुर, भालूबासा, सीतारामडेरा, मनीफीट, आजाद बस्ती, साकची, टुइलाडुंगरी, बर्मामाइंस, लक्ष्मी नगर, टेल्को, बागुन हातु, गोलमुरी, बिरसा नगर, भुइयांडीह, परसुडीह, करनडीह समेत अन्य क्षेत्रों के साउंड सर्विस, डीजे सिस्टम और लाइट डेकोरेशन से जुड़े व्यवसायियों को बुलाया गया है।

कमेटी की ओर से साफ कहा गया है कि बैठक में केवल मालिकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में JEM फाउंडेशन का ऐतिहासिक AI सेमिनार, 270 शिक्षकों को मिला भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शन

जमशेदपुर : JEM फाउंडेशन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए "AI को समझना" (Demystifying AI) विषय पर...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

समस्याओं के त्वरित समाधान को पुलिस की पहल, कोई भी फरियादी ग्रामीण एसपी से कर सकता फरियाद

हर सप्ताह सुबह 10:00 बजे से घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में लोग अपनी शिकायतें व समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे, ग्रामीणों से अपील- इस अवसर का...

जमशेदपुर की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, दिल्ली में लहराया जमशेदपुर का परचम

जमशेदपुर। शहर की प्रतिभाशाली बेटी ज्योत्सना सरकार ने एक बार फिर अपनी काबिलियत से पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। टेल्को के घोड़ाबांदा क्षेत्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत