जमशेदपुर में पुलिसिंग के लिए हाईटेक स्ट्रोक, 70 हाई स्पीड बाइक तुरंत पहुंचेगी घटना स्थल पर

जमशेदपुर : महानगरों की तर्ज पर अब जमशेदपुर में भी पुलिसिंग को हाईटेक बनाया जा रहा है।, इसके तहत जाम से निपटने और क्राइम कंट्रोल के लिए गली-मोहल्ले में पेट्रोलिंग की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जवानों को हाईं स्पीड बाइक दी जायेगी। जिला मुख्यालय से 70 नईं बाइक ( बजाज पल्सर) आ गयी है, इन्हें गोलमुरी पुलिस लाइन में रखकर जीपीएस सिस्टम, रेडियम और स्पेशल हॉर्न लगाया जा रहा है। कंट्रोल रूम से सभी बाइक टीम की लगातार निगरानी की जायेगी और निर्देश भी दिये जायेंगे। वहीं जल्द ही चार पहिया वाहन भी बदले जायेंगे। थाना में अब भी पुराने व कंडम वाहन से गश्ती की जा रही है। इन्हें भी बदला जायेगा।इसके लिए जिला पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके तहत शहर के बड़े और व्यस्त थाना के लिए तीन नये वाहन और छोटे थाना के लिए 2 वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। l

70 हाई स्पीड बाइक से शहर में जाम, लूट और छिनतई की घटनाओं पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचेगी। ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाया जाएगा। त्योहार को देखते हुए जमशेदपुर शहर में लगातार सबसे बड़ी समस्या जाम की होती है, जिस कारण पुलिस अधिकारी पड़े वाहनों से वहां पहुंच नहीं पाते। अब हाई स्पीड बाइक से 5 से 10 मिनट के अंदर वहां फोर्स पहुंच कर समस्या से निजात दिलाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में जाम की समस्या से निपटना गली मोहल्ले में क्राइम पर लगाम लगाना। कई ऐसी जगहों पर अपराधी और नशेड़ियों का जमावड़ा होता है, जहां पुलिस पीसीआर नहीं पहुंच पाती। हाई स्पीड बाइक अब वहां पहुंचेगी और इस पर लगाम लगाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में लगाई फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

गोइलकेरा में पदस्थापित एएसआइ की ह्रदय गति रूकने से मौत

गोइलकेरा थाना में तैनात एएसआइ हरे राम शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई, पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

JAC बोर्ड परीक्षा में प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर का शानदार प्रदर्शन, सागर पाल प्रथम स्थान पर रहे

जमशेदपुर। 23 अप्रैल, गुरुवार को विद्या विकास समिति, झारखण्ड से संबद्ध बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, विद्यालय के विद्यार्थियों ने झारखण्ड अधिविद्य...

सवारी गाड़ी से गिरकर व्यक्ति की मौत

चाईबासा के गोइलकेरा में सवारी गाड़ी की छत से गिरने पर 40 वर्षीय संतोष अंगरिया की मौत हो गई, सिर में गंभीर चोट लगी थी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत