गिरिडीह में दो चार पहिया वाहनों से 829 बोतल अंग्रेजी शराब समेत जप्त, दोनों चालक गिरफ्ताार

गिरिडीह : लोकाय नयनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब लदे दो चार पहिया वाहनों को जब्त किया है। इन गाड़ियों से कुल 829 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले की जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लोकाय मार्ग से एक स्कॉर्पियो और एक छोटी कार के जरिए शराब बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए गावां इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान स्कॉर्पियो (पंजीकरण संख्या बीआर 08 पी 8553) और ह्युंडई एक्सेंट (पंजीकरण संख्या जेएच 10 एजी 2178) से शराब की खेप बरामद हुई। इनमें आइकॉनिक व्हाइट की 189 बोतल, रॉयल चैलेंज की 144 बोतल, रॉयल स्टेज की 16 बोतल और आफ्टर डार्क की 480 बोतलें शामिल थीं।

पुलिस ने मौके से दोनों चालकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन कुमार (पिता – द्वारिका साव, निवासी – हरला थाना क्षेत्र, बोकारो, उम्र 25 वर्ष) और मो. फैजान (पिता – मो. कुद्दूस, निवासी – जमुआ थाना क्षेत्र, गिरिडीह, उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर 25 को भव्य सांस्कृतिक समागम व जनसभा का आयोजन

जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित रीगल मैदान में 25 अप्रैल को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर भव्य सांस्कृतिक समागम और जनसभा का आयोजन होगा।

अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर रचा इतिहास

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचा, चाईबासा बार परिसर में अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

बहरागोड़ा में बरामद 227 किलो के बम को निष्क्रिय करने की तैयारी, सेना ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई इलाके में सुवर्णरेखा नदी के किनारे मिला 227 किलोग्राम वजनी विशालकाय बम प्रशासन और भारतीय सेना के लिए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत