उलीडीह में टेम्पो से 329 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ड्राइवर फरार
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि ओलीडीह थाना क्षेत्र में एक टेम्पो से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही है। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने शंकोसाई रोड नंबर-01 स्थित दुर्गा मंदिर के पास छापामारी की।
छापामारी के दौरान एक टेम्पो को पकड़ा गया। जांच में वाहन से 7 पेटियों में रखी कुल 329 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि मौके का फायदा उठाकर टेंपो चालक फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
घटना में संलिप्त वाहन संख्या का नंबर है जेएच05-9410।


