डीडीसी ने पोटका प्रखंड की विकास योजनाओं का लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा, सोहदा एवं कालिकापुर पंचायतों का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया । ग्वालकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत सबर टोला में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत हो रहे आवास निर्माण कार्य के स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की तथा लाभुकों से संवाद कर निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उन्होंने सोहदा पंचायत के दुधकुंडी गांव स्थित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत नव निर्मित साइकिल स्टैंड तथा निर्माणाधीन महिला एवं पुरुष शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की।

कालिकापुर ग्राम पंचायत में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। कालिकापुर सबरनगर स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, पोटका में निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने रसोईघर की स्थिति देखी और निर्देश दिया कि साप्ताहिक मेनू के आधार पर बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी (एमओआईसी), पोटका को दूरभाष पर निर्देश दिया गया कि विद्यालय में नामांकित सभी छात्रों का मलेरिया जांच अनिवार्य रूप से कराया जाए । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूण मुंडा, पंचायत सचिव, जिला आवास समन्वयक, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक तथा ग्राम रोजगार सेवक व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरयू राय कप (सीजन-1) 11-12 अप्रैल को, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट...

धालभूमगढ़ में छत से गिरकर वेल्डिंग दुकान संचालक की मौत, गांव में शोक

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार चक्का गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत